भाग 2 · नागरिकता
अनुच्छेद 5 संविधान के प्रारंभ भ पर नागरिकता-इस संविधान के प्रारंभ भ पर प्रत्येक व्यक्ति
- जिसका भारत के राज्यक्षेत्र मैं अधिवास है और–
- (क) जो भारत के राज्यक्षेत्र में जनमा था; या (ख) जिसके माता या पिता में से कोई भारत के राज्यक्षेत्र में जमा था; या (ग) जो ऐसे प्रारंभ भ से ठीक पहले कम से कम पांच वर्ष तक भारत के राज्यक्षेत्र में मामूली तौर से निवासी रहा है, भारत का नागरिक होगा ।
इसका अर्थ
ऊपर लिखे अनुच्छेद का सार। यह कानूनी सलाह नहीं है।
यह अनुच्छेद तय करता है कि संविधान लागू होने पर कौन नागरिक बना। भारत में घर वाला व्यक्ति नागरिक बना, यदि वह भारत में पैदा हुआ था, या उसका कोई जनक भारत में पैदा हुआ था, या प्रारंभ से पहले पांच वर्ष भारत में रहा था। यह नियम 26 जनवरी 1950 को एक बार लागू हुआ।